फिर कहर बनकर बरपा भूकंप, कई इमारतें जमींदोज, नेपाल में 25 और भारत में 17 की मौत

nepal earthquake

(12 May) भूकंप के जोरदार झटकों से नेपाल, अफगानिस्तान और पूरा उत्तर भारत मंगलवार को एक बार फिर दहल गया. रिक्टर पैमाने पर 7.3 तीव्रता के इस भूकंप का केंद्र नेपाल और अफगानिस्तान में था. नेपाल में ताजा झटकों से 25 लोगों की मौत हो गई है और 1000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. वहीं केंद्रीय गृह मंत्रालय के मुताबिक, भारत में 17 मौतें हो गई हैं. इनमें से 16 मौतें बिहार और एक उत्तर प्रदेश में हुई है. भारत में 39 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं. भारत के दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल तक भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. हालांकि सबसे ज्यादा असर बिहार और उत्तर प्रदेश में ही हुआ है. नेपाल में सबसे ज्यादा नुकसान दोलखा जिले में बताया जा रहा है. खबर है कि यहां 90 फीसदी घरों को नुकसान पहुंचा है. ताजा भूकंप से सबसे ज्यादा लोग सिन्धुपालचोक में हताहत हुए हैं. मलबे में लोगों के धंसे होने की आशंका है. हालात के जायजे के लिए भारतीय वायुसेना ने एमआई 17 हेलिकॉप्टर काठमांडू भेजा है. रिपोर्ट आने के बाद काठमांडू में रिलीफ टीम भेजी जाएगी. भारतीय एंबेसी ने नेपाल

All NGO India
Author: All NGO India

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top